Home Slider यूईएफए नेशंस लीग : एम्बाप्पे के गोल से जीता फ्रांस, इंग्लैंड भी विजयी

यूईएफए नेशंस लीग : एम्बाप्पे के गोल से जीता फ्रांस, इंग्लैंड भी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

स्टॉकहोम। यूईएफए नेशंस लीग में शनिवार को खेले गए मैचों में एंबाप्पे के गोल की मदद से फ्रांस ने स्वीडन को 1-0 से हराया जबकि एक अन्य मैच में रहीम स्टरलिंग द्वारा अंतिम समय में पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर इंग्लैंड ने आइसलैंड को 1-0 से हरा दिया।

शनिवार को खेले गए फ्रांस बनाम स्वीडन मुकाबले में एम्बाप्पे ने 41वें मिनट में गोल दागा। एम्बाप्पे का फ्रांस के लिए 14वां गोल था।  अन्य मुकाबलों में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी। पुर्तगाल के लिए जोआओ, सेंसेलो, डिएगो जोटा, जोआओ फेलिक्स और आंद्रे सिल्वा ने गोल दागे। इस मैच में पुर्तगाल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमी खल रही थी, जो पैर के अंगूठे में संक्रमण के कारण नहीं खेल रहे थे। वहीं, बेल्जियम ने डेनमार्क को 2-0 से जबकि इंग्लैंड ने आइसलैंड को 1-0 से हराया।

 स्टरलिंग के गोल ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
लंदन। रहीम स्टरलिंग द्वारा अंतिम समय में पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर इंग्लैंड ने आइसलैंड को 1-0 से हरा दिया। स्टरलिंग ने यह गोल पेनाल्टी पर किया। 89वें मिनट में आइसलैंड के सेविर इंगासोन ने फाउल कर दिया और रेफरी ने उन्हें दूसरा पीला कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेज दिया जिसके बाद आइसलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों की रह गई।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम भी 10 खिलाड़ियों की रह गई थी। 70वें मिनट में काइल वॉल्कर को रेफरी ने दूसरा पीला कार्ड दिखा दिया था और इसी कारण वॉल्कर को बाहर जाना पड़ा था। आइसलैंड को भी पेनाल्टी मिली थी लेकिन बर्किर बजारनासन का शॉट टारगेट पर नहीं गया और उसने गोल करने का मौका गंवा दिया।

इंग्लैंड को हालांकि मुश्किल और जिद्दी आइसलैंड के सामने जीतने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अंत में इंग्लैंड को मौका मिला और स्टार्रिलंग ने हाथ आए मौके को पूरी तरह से भुना के इंग्लैंड को विजयी शुरुआत दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights