Wednesday, March 18, 2026
Home Slider UEFA यूरो 2020: डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल के साथ ग्रुप F में फ्रांस और जर्मनी

UEFA यूरो 2020: डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल के साथ ग्रुप F में फ्रांस और जर्मनी

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। वर्ष 2021 में होने वाले UEFA यूरो कप के लिए ग्रुप का ऐलान हो गया है। डिफेंडिंग यूरो चैंपियन पुर्तगाल को ग्रुप ऑफ डेथ में रखा गया है। उन्हें वर्ल्ड चैम्पियन फ्रांस, जर्मनी और हंगरी के साथ ग्रुप F में रखा गया है। वहीं, 3 बार की यूरो चैम्पियन स्पेन को स्वीडन, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ ग्रुप E में रखा गया। इस चैम्पियनशिप में सिर्फ यूरोप के देश हिस्सा लेते हैं।

ये UEFA यूरो कप का 16वां संस्करण होगा। यह टूर्नामेंट वर्ष 2020 में जून महीने में होना था पर कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह टूर्नामेंट 11 जून से 11 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि UEFA के अध्यक्ष मिशेल प्लाटिनी ने टूर्नामेंट का नाम UEFA यूरो 2020 ही रखने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट में पहली बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पुर्तगाल ने 2016 में हुए 15वें संस्करण के फाइनल में फ्रांस को हराया था। स्पेन और जर्मनी ने सबसे ज्यादा 3-3 बार ये खिताब अपने नाम किया है। स्पेन ने 1964, 2008 और 2012 में यूरो चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। वहीं, जर्मनी ने 1972, 1980 और 1996 में अपने नाम किया था। वर्ल्ड चैम्पियन फ्रांस ने ये खिताब 1984 और 2016 में जीता था।

यूरो कप UEFA के 12 देशों में आयोजित की जाएगी। इनमें अजरबैजान, डेनमार्क, इंग्लैंड, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड्स, रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड, रोमानिया, रूस, स्कॉटलैंड और स्पेन शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights