Thursday, August 7, 2025
Home अंतरराष्ट्रीय UEFA Champions League Football : हैरी केन ने चार गोल करके वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा

UEFA Champions League Football : हैरी केन ने चार गोल करके वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

म्यूनिख, 18 सितंबर। हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख की डिनामो जाग्रेब पर धमाकेदार जीत में चार गोल किए जिससे वह वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़कर यूएफा चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए।

केन के शानदार प्रदर्शन से बायर्न ने डिनामो ज़ाग्रेब को 9-2 से करारी शिकस्त दी। यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। इससे बायर्न के नए कोच विंसेंट कोम्पनी ने यूरोपीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी की।

केन ने 19वें, 53वें, 73वें और 78वें मिनट में गोल करके प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या को 33 तक पहुंचा दिया जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने रूनी के 30 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। केन ने तीन गोल पेनल्टी पर किये।

उन्होंने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दूसरी पेनल्टी के बाद मुझे पता नहीं था की तीसरी पेनल्टी पर क्या करना है लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इस पर भी गोल करने में सफल रहा।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights