Sunday, June 8, 2025
Home झारखंडअन्य दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ Malkhamb प्रतियोगिता प्रारंभ

दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ Malkhamb प्रतियोगिता प्रारंभ

by Khel Dhaba
0 comment
Jharkhand State Level Games India Youth Malkhamb Competition

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन एवं खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ मलखंब बालक-बालिका प्रतियोगिता बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में आज प्रारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सह झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य ए.के.दिवाकर ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य मलखंब संघ के राजीव रंजन जी,खेल प्रेमी रवि शर्मा ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित किया । आगन्तुकों का स्वागत झारखंड राज्य मलखंब संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया।

प्रतियोगिता एवं मंच का संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में इस्तियाक अंसारी ,संजय कुमार, कौशल कुमार, सुभाष गांगुली, दिव्या कुमारी ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण 17 दिसम्बर को शाम चार बजे किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत जिला यूनिट से सर्वश्रेष्ठ 70 बालक-बालिका भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक -बालिका खेलो इंडिया यूथ मलखंब टीम की घोषिणा की जाएगी, जो उज्जैन, मध्यप्रदेश में 6-11 फरवरी तक आयोजित खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेगी।
आज का परिणाम इस प्रकार रहा:-
अंडर 14 बालक वर्ग:-
1. रोहन कुमार 2. पिंटू कुमार 3. दुर्गा कुमार
अंडर 18 बालक वर्ग:-
1. शनि कुमार 2. रवि कुमार 3. शिवराम मुर्मू

अंडर – 14 बालिका वर्ग:-
1. आरुषि कुमारी 2. साक्षी कुमारी 3. काबेरी कुमारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights