Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Turning Point Cup : लक्ष्य व बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

Turning Point Cup : लक्ष्य व बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

राहुल राठौर और युवराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 जून। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने ईशान किशन एकेडमी को 7 विकेट से जबकि बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने बीआईओसी को 9 विकेट से पराजित किया।

पहले मैच में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के राहुल राठौर (22 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
ईशान किशन एकेडमी : 20.3 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट, हिमांशु कुमार 33,रिशु राज 47, प्रेम चोपड़ा 10, अतिरिक्त 22, राहुल राठौर 5/19, हिमांशु कुमार 1/11, स्मिता गौरव 2/20, अनिरुद्ध राज 2/27.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी : 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन, शंभु 47, राहुल राठौर 22, अनिरुद्ध राज नाबाद 27, अंकुश राज नाबाद 16, अतिरिक्त 10, प्रिंस यादव 1/31, कुमार गौरव 2/25

दूसरे मैच में बीआईओसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाये। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। युवराज (55 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बीआईओसी : 24.2 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट, आयुष पटेल 13, सन्नी 23, बंटी 32, मोहन कुमार 15, रुद्रांश 15, आर्यन 11, अतिरिक्त 12, अंकित मंडल 1/24, युवराज 126, अनुराग राणा 1/0, मिहिर कुमार 1/29, आयुष सिन्हा 2/21, प्रिंस कुमार 4/9

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन, युवराज नाबाद 55, आदित्य राज नाबाद 62, सन्नी 1/26

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights