Thursday, March 12, 2026
Home बिहार पांचवें आरके राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, मुकाबला 29 नवंबर से

पांचवें आरके राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, मुकाबला 29 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 नवंबर। आर के राय फाउंडेशन के अंतर्गत पांचवी आर के राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण आज एक भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ। ट्रॉफी का अनावरण भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितेश राय, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश कुमार और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुणिमा रॉय ने किया।

इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजितेश राय ने बताया कि बिहार में हॉकी को लोकप्रिय करने और ग्रास रूट स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के उदेश्य से 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक दानापुर के डुंगडुंग हॉकी स्टेडियम में किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आठ और बालिका वर्ग में छ्ह टीमें भाग लेगी। इस आयोजन के लिए सभी समितियों का गठन कर लिया गया है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सुबह 9 बजे रवीन्द्रण शंकरण, महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights