Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब रेड की शानदार जीत

मधुबनी क्रिकेट लीग में टाउन क्रिकेट क्लब रेड की शानदार जीत

जानकी क्लब को 8 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 15 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025–26 के अंतर्गत पंडौल के मकसुदा मैदान पर खेले गए मुकाबले में टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी ने जानकी क्रिकेट क्लब, जयनगर को 8 विकेट से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। निर्णायकों ने मैच को 30-30 ओवर का निर्धारित किया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जानकी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। कार्तिकेयन झा ने 28, प्रांजल देव ने 25, निशांत राजहंस ने 21, संजीत ने 19, सूरज मोहन और सचिन कुमार ने 12-12 रन का योगदान दिया, जबकि संघर्ष सिद्धि 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी में दिन दयाल और रियांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। अखिलेश, सरोज, सचिन और गौतम ने एक-एक विकेट लिया।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब रेड की टीम ने 27.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अविनाश आर्यन ने नाबाद 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। राकेश कुमार ने 25 रन तथा सरोज कुमार 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

जानकी क्रिकेट क्लब की ओर से प्रांजल देव ने 18 रन देकर एकमात्र विकेट लिया।

यह भी पढ़ें : पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग : अनमोल का शतक, ईआरसीसी की बड़ी जीत

मैच के निर्णायक रमेश कुमार और रौशन कुमार थे, जबकि स्कोरर की भूमिका रविन्द्र सिंह ने निभाई। टाउन क्रिकेट क्लब रेड के अविनाश आर्यन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए निर्णायक अमित कुमार द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, संयुक्त सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह ‘अमर’, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, मो. चांद, मो. हसन सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

संघ के सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि अगला मुकाबला नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी और डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights