Sunday, March 1, 2026
Home Slider Tokyo Olympic : भारत एथलीट नीरज चोपड़ा को इस खिलाड़ी ने दी चुनौती, मुझे हराना मुश्किल

Tokyo Olympic : भारत एथलीट नीरज चोपड़ा को इस खिलाड़ी ने दी चुनौती, मुझे हराना मुश्किल

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। जर्मनी के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी जोहान्स वेट्टर ने कहा कि नीरज चोपड़ा अच्छे खिलाड़ी है लेकिन यह युवा भारतीय उन्हें आगामी ओलंपिक खेलों में नहीं पछाड़ पायेगा।

हरियाणा के नीरज और वेट्टर के हाथों में जब भाला होता है तो दोनों एक दूसरे के तगड़े प्रतिद्वंद्वी होते है लेकिन मैदान से बाहर दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त है।

पूर्व विश्व चैंपियन वेट्टर को टोक्यो में स्वर्ण का दावेदार माना जा रहा है जबकि नीरज से उम्मीदें है कि एथलेटिक्स में भारत के लिए वह पदक के सूखे को खत्म करेंगे।

वेट्टर ने विश्व एथलेटिक्स द्वारा आयोजित मीडिया सम्मेलन में कहा, उसने (नीरज) इस साल दो बार अच्छी दूरी तय की है। फिनलैंड में उनका भाला 86 मीटर से दूर गया। अगर वह स्वस्थ है और सही स्थिति में है, खासकर अपनी तकनीक से वह दूर तक भाला फेंक सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उसे हालांकि मेरी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मैं टोक्यो में 90 मीटर अधिक दूरी हासिल करने की कोशिश करूंगा, ऐसे में उसके लिए मुझे हराना मुश्किल होगा।

दोनों खिलाड़ियों की पहली मुलाकात 2018 में जर्मनी के ऑफेनबर्ग में हुई थी। तब दोनों एक ही केन्द्र में प्रशिक्षण लेते थे।

नीरज तब प्रमुख कोच वर्नर डेनियल की देखरेख में प्रशिक्षण के लिए तीन महीने तक जर्मनी में थे। वह वहां एक प्रतियोगिता में वेट्टर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

इसके तीन साल बाद पिछले महीने दोनों फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों के दौरान फिर से मिले। यही नहीं दोनों ने एक ही कार से हेलसिंकी से फिनलैंड तक की यात्रा की।

वेट्टर ने समाचार एजेंसी पीटीआई के सवाल के जवाब में कहा, नीरज बहुत मिलनसार इंसान हैं। हमने हेलसिंकी से कुओर्टेन तक का सफर एक साथ एक ही कार में किया। हमने इस दौरान भाला, परिवार और अन्य चीजों के बारे में बहुत सारी बातें कीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights