Thursday, March 19, 2026
Home Slider Tokyo Olympic : पुरुष फुटबॉल में ऑस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 2-0 से हरा किया उलटफेर

Tokyo Olympic : पुरुष फुटबॉल में ऑस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 2-0 से हरा किया उलटफेर

by Khel Dhaba
0 comment

सापोरो (जापान)। दो बार की ओलंपिक पुरूष फुटबॉल चैम्पियन अर्जेंटीना को गुरूवार को टोक्यो खेलों के शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारकर उलटफेर का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम 2008 के बाद पहला ओलंपिक खेल रही है। उसने लाचलान वेल्स के 14वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली।

मार्को टिलियो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरने के एक ही मिनट बाद 80वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल कर दिया और टीम ने जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में मिस्र और स्पेन से ऊपर शीर्ष पर है। स्पेन ने एक अन्य मुकाबले में गोल रहित ड्रा खेला। अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 2004 और 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किये हैं। ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1992 में चौथे स्थान पर पहुंचना रहा था।

ब्राजील की जीत में चमके रिचार्ल्सन
फुटबॉल के सुपरपावर ब्राजील ने जर्मनी को 4-2 से हराकर टोक्यो 2020 में अपने अभियान का आगाज किया है। गत चैंपियन ब्राजील की ओर से रिचर्हलिसन ने हैट्रिक लगाई जबकि पाउलिन्हो ने भी एक गोल दागा। जर्मनी के लिए आमिरी नदैम और स्थानापन्न एचे रागनर ने एक-एक गोल दागे।

उधर मेजबान जापान ने ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हरा दिया। वहीं ग्रुप बी में रोमानिया ने होंडुरास को 1-0 से शिकस्त दी है। कोटे डी इवोरेय ने टोक्यो 2020 के पुरुष फुटबॉल मुकाबलों में सऊदी अरब के खिलाफ 2-1 की जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights