Monday, March 2, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Shooting : 25 मीटर पिस्टल के Rapid राउंड में खराब प्रदर्शन से राही के बाद मनु भी बाहर

Tokyo Olympic Shooting : 25 मीटर पिस्टल के Rapid राउंड में खराब प्रदर्शन से राही के बाद मनु भी बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो 2020 की 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन के Rapid राउंड में खराब प्रदर्शन से दोनों भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत फाइनल की होड़ से बाहर हो गई हैं।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भी अपनी तीन सीरीज पूरी कर ली हैं। मनु ने अपनी 3 सीरीज में 96, 97, 97 के स्कोर करते हुए कुल 290 अंक बटोरे हैं। मनु का Precision राउंड में स्कोर 292 था। अब दोनों राउंड के स्कोर मिलाकर उनके कुल 582 अंक हो गए हैं। लेकिन स्पर्धा में वे 12वें नंबर पर खिसक गई हैं, जबकि शीर्ष-8 को ही फाइनल में जगह दी जानी है। इसके चलते उनका अभियान यहीं पर खत्म हो गया है। Rahi Sarnobat का कुल स्कोर 573 रहा है और वे पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights