Wednesday, April 2, 2025
Home TOKYO OLYMPIC Tokyo Olympic Live : उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का मार्च पास्ट

Tokyo Olympic Live : उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का मार्च पास्ट

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। आखिर वो घड़ी आ गई, जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। 32वें ओलंपियाड यानी टोक्यो 2020 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत टोक्यो को 32वें ओलंपियाड की मेजबानी मिलने के पल के वीडियो से की गई, जिसे आगे बढ़ाया गया एक खूबसूरत वीडियो और वर्चुचल आतिशबाजी से। मार्च पास्ट भी शुरू हो चुका है। पहले ग्रीस की टीम मैदान में प्रवेश किया।

भारतीय दल ने भी ओलंपिक स्टेडियम में इंट्री कर दी है। भारतीय दल की अगुआई छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह कर रहे हैं। एक-एक करके सभी प्रतियोगी टीमों के दल मार्च पास्ट में आते जा रहे हैं। मार्च पास्ट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के चेहरे पर मास्क है लेकिन आंखों में देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आतिशबाजी के समय ऐसा था स्टेडियम के अंदर का नजारा
जापान के महाराजा के साथ आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक स्टेडियम में पहुंच कर जापाना का झंड़ा को ओलंपिक स्टेडियम में लहराया गया .
कलाकारों ने खुद को खिंचने वाली रस्सियों से जोड़कर शरीर के अंदर की मांसपेशियों का नजारा दिखाया।
रंगारंग कार्यक्रम के बीच ओलंपिक रिंग अब ओलंपिक स्टेडियम में पहुंच चुकी है।

उद्घाटन समारोह में ना सिर्फ उनको याद किया गया जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनों को खोया बल्कि उन ओलंपियनों को भी याद किया गया जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।
1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में मारे गए इजरायली टीम के सदस्यों का भी विशेष उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

रंगों से नहाई रोशनी के बीच फिटनेस थीम से जुड़े नृत्य
टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह में रंगों से नहाई रोशनी के बीच अनूठा नृत्य देखने को मिला। इस नृत्य के जरिये फिटनेस से लेकर खेलों तक की अहमियत समझाई गई।

टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह के लिए ओलंपिक स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो चुका है। उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार 4.30 बजे शुरू होगा।

बता दें कि ओलंपिक स्टेडियम को जापान में सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया गया है, क्योंकि लकड़ी से तैयार इस स्टेडियम को टोक्यो ओलंपिक खेल-1964 के लिए बनाया गया था। अब इस स्टेडियम को दोबारा नए सिरे से तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि करीब 68000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला नेशनल स्टेडियम टोक्यो 2020 का मुख्य वेन्यू है। टोक्यो ओलंपिक खेल-1964 के लिए बनाए गए इस स्टेडियम को टोक्यो 2020 के लिए दोबारा तैयार किया गया।]

जापानी वायुसेना के विमानों ने उद्घाटन समारोह से पहले उड़ान भरकर ओलंपिक रिंग के रंग से टोक्यो के आसमान को रंग दिया।
टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम के ऊपर शाम की गहराई छाने लगी है। देखिए उद्घाटन समारोह से पहले के आखिरी सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा।
स्पेनिश ओलंपिक कमेटी ने टोक्यो 2020 विलेज में canoe slalom की सभी महिला एथलीटों को एक साथ खड़ा करते हुए समूह फोटो साझा कर यह भावना सभी से बांटी है।

इस स्टेडियम की खासियत इसका चिड़िया के घोंसले जैसा व्यू और अधिकतर निर्माण लकड़ी से किया जाना है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस विशालकाय स्टेडियम को भारी भरकम लोहे और कंक्रीट से नहीं बल्कि अधिकतर लकड़ी के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।

टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह में अब थोड़ी ही देर बाकी रह गई हैं। भारतीय ओलंपिक दल मार्चपास्ट से पहले अपनी तैयारी के लिए ओलंपिक खेल विलेज में पहुंच चुका है। मार्चपास्ट के दौरान ओलंपिक दल के ध्वजवाहक की जिम्मेदारी दो खिलाड़ियों को दी गई है।

फोटो साभार : IOA

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights