टोक्यो। टोक्यो 2020 की पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल की पहली सीट जर्मनी ने अपने नाम लिखवा ली है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक खेल-2016 के कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने स्वर्ण विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से एकतरफा मात दी और अंतिम-4 में स्थान पक्का कर लिया।
जर्मनी की जीत के हीरो लुकास विंडफेडर (Lukas WINDFEDER) रहे, जिन्होंने 19वें और 48वें मिनट में दो खूबसूरत गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए। जर्मन टीम का तीसरा गोल 40वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर ही अलेक्जेंडर हेराजबर्क (Alexander HERZBRUCH) ने किया। अर्जेंटीना का इकलौता गोल भी पेनाल्टी कार्नर पर ही आया, जिसे 52वें मिनट में एमएस कसेला (Maico SCHUTH CASELLA) ने किया।

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राघवेंद्र प्रताप का ऑलराउंड प्रदर्शन
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल से हारा पटना