Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Casa Piccola School Cricket League सीजन-4 के लिए तीन टीमें घोषित

Casa Piccola School Cricket League सीजन-4 के लिए तीन टीमें घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 जनवरी। टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी फरवरी महीने में आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट में भाग लेने वाली तीन और टीमों की घोषणा आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय कुमार शर्मा द्वारा की गई।

उन्होंने बताया कि कुल 12 टीमों का गठन इस लीग के लिए किया जा रहा है। प्रत्येक टीमों को देश के शीर्ष कॉलेज व विश्वविद्यालयों द्वारा खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस लीग का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर कराया जायेगा। मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। मैच का फॉर्मेट 20-20 का होगा। श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि तीन संस्करणों का हमने सफल आयोजन कराया और उसका पुरस्कार वितरण अलग से समारोह आयोजित कर किया। इस समारोह में दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अन्य को सम्मानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले विजेता टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल मैच का टिकट दिया गया था। इस बार भी हमलोग इसका प्रयास कर रहे हैं।

घोषित तीन टीमें इस प्रकार है-
जीएनआईओटी ब्लास्टर : संकु कुमार (कप्तान), यश राज, वैभव राज, सुधांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, प्रणव झा, हेमंत कुमार, रुद्रांशु कुमार, शुभम कुमार, राधे श्याम, अंकित कुमार, युवराज, आदित्य कुमार, अमय सहाय, विराट कुमार।

जेआईएस जाबांज : अयोन घोष (कप्तान), रेहान रफी, नीरज कुमार, उज्ज्वल राज, अमित सिन्हा, आयुष राज, अभिनव कुमार, निखिल कुमार, विनय कुमार, लकी राज, आयुष राज, आदित्य कुमार, वैभव, मोनू कुमार, आलोक कुमार।

आरआईटी चैंपियन : अभिनव सिन्हा (कप्तान), मोहम्मद फरहान, श्रेयांश राज, राजीव कुमार, आर्यन सिंह, इकबाल अली, आदर्श राज, शोभित कुमार,सत्यम कुमार, अंश यादव, कृष राज, सौरभ कुमार, नमन आनंद, रुपेश कुमार, भार्गव प्रभाकर।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights