Sunday, June 14, 2026
Home Slider दूसरे टेस्ट में विंडीज 257 रनों से हारा, भारत ने सीरीज जीती

दूसरे टेस्ट में विंडीज 257 रनों से हारा, भारत ने सीरीज जीती

by Khel Dhaba
0 comment

किंग्सटन। भारत (india) ने अपने गेंदबाजों के दम पर वेस्टइंडीज (west indies) को चौथे ही दिन सोमवार को 257 रन से हरा कर दूसरा टेस्ट मैच जीत कर मेजबान टीम को 2-0 से सफाया कर दिया। भारत को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (icc test championship) के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतने से 120 अंक मिले और इस जीत के साथ विराट कोहली (virat kohli) भारत के नंबर वन कप्तान बन गए हैं।

भारत ने वेस्टइंडीज को 468 रन का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज की पारी 210 पर सिमट गई। विंडीज चौथे दिन दो विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया, लंच तक 100 रन जोड़ कर दो विकेट गंवाए। लंच के समय विंडीज का स्कोर चार विकेट पर 145 रन था। लंच के बाद मेजबानों की पारी का अंत हो गया और पूरी टीम 210 रनों पर ढेर हो गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.