रांची, 17 जनवरी। महिला खिलाड़ियों के बीच वेटलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वेटलिफ्टिंग अस्मिता लीग का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित की गई, जिसमें रांची जिले की लगभग 32 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
उद्घाटन सत्र
उद्घाटन सत्र के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी श्रीमती पुष्पा हस्सा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के डॉ. निशिकांत पाठक, आयोजन सचिव श्री शिवेंद्र दुबे सहित अन्य तकनीकी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
समापन सत्र
समापन सत्र में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मुख्य संयोजक धीरसेन सोरेंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शैलेन्द्र पाठक, कन्हैया गुज्जर, निशित कुमार निशांत सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।
श्री सोरेंग ने महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वेटलिफ्टिंग में महिलाओं का प्रदर्शन निरंतर बेहतर हो रहा है और स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी वे उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
समापन समारोह के दौरान विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्नैच एवं जर्क वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी
सुचित्रा
सोनाली कुमारी
धनपति कुमारी
कुसुम कुमारी प्रजापति
भावना कुमारी
स्मृति बेंग
बबीता कुमारी
साक्षी कुमारी
अनामिका मुखर्जी
आकांक्षा कुमारी
कनिष्का जैन
अवनी कुमारी
अनुष्का भारती
वलिनी
सगुन