Friday, March 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट डीएलसीएल क्रिकेट ट्रायल 9 दिसंबर को अंशुल क्रिकेट एकेडमी में

डीएलसीएल क्रिकेट ट्रायल 9 दिसंबर को अंशुल क्रिकेट एकेडमी में

खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा अवसर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 दिसंबर। डीएलसीएल के तत्वावधान में अंडर-12, 14, 16 और 19 आयु वर्ग के लिए पिछले 15 वर्षों से आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नेशनल क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 9 दिसंबर को अंशुल क्रिकेट एकेडमी, दानापुर में आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल बिहार के उभरते क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच साबित होगा।

डीएलसीएल के संस्थापक गणेश दत्त ने बताया कि इस प्रतिष्ठित लीग में देश भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को 3 टी-20, 2 वनडे और एक टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया जाता है। सभी मुकाबले टर्फ विकेट पर आयोजित होते हैं और लाइव टेलीकास्ट भी उपलब्ध रहता है।

उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा है और इस लीग से कई खिलाड़ी आगे बढ़कर स्टेट क्रिकेट तक पहुंचे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जिसका लाभ उन्हें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में भी मिलता है।

डीएलसीएल लीग खिलाड़ियों को देशभर के प्रतिभावान क्रिकेटरों के बीच प्रतिस्पर्धा का अनुभव देती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएलसीएल की ओर से स्पॉन्सरशिप भी प्रदान की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए 9718753188 पर संपर्क करें तथा आवेदन के लिए www.dlcl.in पर विजिट करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights