Monday, February 23, 2026
Home Uncategorized 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16-17 दिसंबर को मधेपुरा में

51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16-17 दिसंबर को मधेपुरा में

जोनल स्तर पर चयनित टीम हिस्सा लेंगी

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 14 दिसंबर। बिहार में बालिका कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 16 से 17 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में होगा।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जोनल स्तर से चयनित जूनियर बालिका टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी। आयोजन की सभी तैयारियां मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अरुण कुमार की देखरेख में अंतिम चरण में है और खिलाड़ियों के स्वागत को लेकर आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि बिहार राज्य कबड्डी संघ के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन आनंद शंकर तिवारी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त मैचों के सफल संचालन के लिए कर दी गई है।

मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अरुण कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि भविष्य के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर की टीमों के चयन में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और चिकित्सीय सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights