रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में टेक्निकल ऑफिसियल, प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने लिए कराये जा रहे ऑनलाइन वर्कशाप में शनिवार को शुभारंभ संघ के उपाध्यक्ष मदन राय ने की। उन्होंने इस कार्य के लिए सचिव विपिन कुमार सिंह की जम कर तारीफ की।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक खेल अध्यापक रितु बालियान ने महत्वपूर्ण जानकारी दी श्री। रितु बलियान ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी को अपने खेल के विकास के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। जबतक आप मानसिक रूप से मजबूत नहीं रहेंगे तबतक बेहतर खेल नहीं सकते हैं। उन्होंने कई विदेशी खिलाड़ियों का उदाहरण दिया जो खेल में शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से काफी फिट होते हैं।

उन्होंने कई वैज्ञानिक विधि जैसे एलआईपी विधि बताये जिससे खिलाड़ी अपने मनोबल को ऊंचा रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अगर खेल में पूर्ण है, शारीरिक दक्षता भी है पर मानसिक रूप से मजबूत नहीं है तो वह मैच के दौरान खेल को बिगाड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में खेल में एक नया रूप आने जा रहा है जिसे हम मनोवैज्ञानिक खेल विज्ञान कहते हैं।
कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आर.डी.कौशिक (टीवी एंपायर) रू-ब-रू होंगे।