Thursday, March 19, 2026
Home Slider टेबुल टेनिस विश्व टीम चैंपियनशिप 2021 की शुरुआत तक स्थगित

टेबुल टेनिस विश्व टीम चैंपियनशिप 2021 की शुरुआत तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment

सोल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय टेबुल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने शनिवार को टेबल टेनिस विश्व टीम चैंपियनशिप अगले वर्ष तक के लिये स्थगित करने की घोषणा की है। कोरोना महामारी के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय टेबुल टेनिस की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति ने शुक्रवार को बैठक की थी।


मुख्य हितधारकों से बातचीत करने के बाद कार्यकारी समिति ने हाना बैंक विश्व टेबुल टेनिस चैंपियनशिप 2020 को 28 फरवरी 2021 से सात मार्च 2021 तक बुसान में आयोजित कराने का निर्णय लिया है। आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस पर आगे की समीक्षा करने के लिये 28 अगस्त को एक बार फिर बैठक होगी।


विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप पहले दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में 22-29 मार्च को आयोजित होने वाली थी। लेकिन महामारी के मद्देनजर इसे 21-28 जून तक के लिए शेड्युल किया गया और उसके बाद 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक के लिये बढ़ा दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights