ब्रिसबेन। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के अभ्यास मैच में सोमवार को अंतिम ओवर में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी और एक रन आउट समेत 3 विकेट चटकाते हुए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह रनों की जीत दिला दी।
भारत ने केएल राहुल (57 रन) और सूर्यकुमार यादव (50 रन) के विस्फोटक अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाये।
King Kohli magic on the feild warra one handed catch by Virat Kohli…… 😍👀#ViratKohli #INDvsAUS #WarmUp #T20WorldCup2022 #runout #catch #shami pic.twitter.com/lJ2j5g6Wvw
— Ps Virat Kohli Fan (@ps_viratkohli18) October 17, 2022
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एरोन फिंच के अर्धशतक की मदद से जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था। आखिर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन बनाने थे। 19 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रलिया का स्कोर 6 विकेट पर 176 रन था।
आखिरी ओवर मोहम्मद शमी कर रहे थे। पहली गेंद पर पैट कमिंस ने दो रन लिये। दूसरी गेंद पर कमिंस ने दो रन ले लिये। तीसरी गेंद पर शमी ने कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। चौथी गेंद पर शमी ने ऑस्टन अगर को रन आउट किया। पांचवीं गेंद पर जोस इंग्लिश को और छठी गेंद पर केन रिचड्सन का विकेट चटकाया।
इससे पहले, भारत को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाने के लिये केएल राहुल ने 33 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 57 रन बनाये जबकि सूर्यकुमार ने 33 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 50 रन की पारी खेली।