कोलकाता, 14 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया।
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टॉम बैंटन की नाबाद 63 रन की मैच जिताऊ पारी ने इंग्लैंड को 10 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
शुरुआती झटकों के बाद बैंटन बने संकटमोचक
153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर दूसरे ओवर तक पवेलियन लौट गए। ऐसे दबाव भरे माहौल में टॉम बैंटन ने जिम्मेदारी संभाली और 41 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें : बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में
बैंटन ने जैकब बेथेल के साथ 66 रन और सैम करन के साथ 46 रन की अहम साझेदारी की। अंत में विल जैक्स के आक्रामक शॉट्स ने जीत को औपचारिकता में बदल दिया।
स्कॉटलैंड की अच्छी शुरुआत, लेकिन मध्यक्रम हुआ विफल
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 152 रन बनाए। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 49 रन की कप्तानी पारी खेली और टॉम ब्रूस (24) के साथ 71 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित
लेकिन लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने लगातार विकेट लेकर स्कॉटलैंड की रन गति रोक दी। राशिद ने 3 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लेकर शुरुआती बढ़त दिलाई।
ग्रुप सी अंकतालिका पर असर
इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और सुपर-8 में प्रवेश की दौड़ में बना हुआ है। स्कॉटलैंड को आगे बढ़ने के लिए शेष मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
आंकड़े बोलते हैं
रिची बेरिंगटन स्कॉटलैंड की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रिची बेरिंगटन के खाते में कुल 2441 रन हैं और उन्होंने जार्ज मुनसे (2409 रन) को पीछे छोड़ा।
रिची बेरिंगटन स्कॉटलैंड की ओर से मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में कुल 20 छक्का है और उन्होंने जार्ज मुनसे (18 छक्का) से अपने को आगे बढ़ाया।
ब्राड व्हील और डेविडसन के बीच 21 रन की साझेदारी मेंस टी20 विश्व कप में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके पहले जोश डबे और शरीफ के बीच 7 रन की साझेदारी नौ विकेट के लिए सबसे स्कॉटिश साझेदारी थी।
मैच का संक्षिप्त स्कोर
स्कॉटलैंड – 152 ऑल आउट
रिची बेरिंगटन 49, टॉम ब्रूस 24
आदिल राशिद 3/36, जोफ्रा आर्चर 2/24
इंग्लैंड – 155/5 (18.2 ओवर)
टॉम बैंटन 63* (41)
महत्वपूर्ण साझेदारियां: बेथेल 66 रन साझेदारी, करन 46 रन साझेदारी
इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा