Monday, March 2, 2026
Home Slider टी20 विश्व कप : आयरलैंड ने नीदरललैंड को सात विकेट से हराया

टी20 विश्व कप : आयरलैंड ने नीदरललैंड को सात विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। तेज गेंदबाजों कर्टिस कैंफर और मार्क एडेयर की तूफानी गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने सोमवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

नीदरलैंड के 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने गैरेथ डेलानी (29 गेंद में 44 रन, पांच चौके दो छक्के) और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (39 गेंद में नाबाद 30, एक चौका, एक छक्का) के बीच तीसरे विकेट की 59 रन की साझेदारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 107 रन बनाकर जीत दर्ज की।

कैंफर (26 रन पर चार विकेट) ने इससे पहले लगातार चार गेंद पर चार विकेट चटकाए जबकि एडेयर ने नौ रन देकर तीन विकेट हासिल किए जिससे नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। जोश लिटल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया।

कैंफर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार गेंद में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले आफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी 2019 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडोड (51) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेला पाया। उनके अलावा कप्तान पीटर सीलार (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड ने सतर्क शुरुआत की। केविन ओ ब्रायन (09) ने रीलोफ वान डेर मर्व पर लगातार दो चौके मारे लेकिन ब्रेंडन ग्लोवर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्टर्लिंग ने ग्लोवर पर छक्के के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2500 रन पूरे किए। कप्तान एंडी बालबिर्नी (08) ने फ्रेड क्लासेन पर लगातार दो चौके मारे लेकिन अगली गेंद पर मिडविकेट पर वान डेर मर्व को कैच दे बैठे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights