Wednesday, June 17, 2026
Home Slider सुनील कुमार के बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच बनने से टीम का परफॉरमेंस होगा और बेहतर

सुनील कुमार के बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच बनने से टीम का परफॉरमेंस होगा और बेहतर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान सुनील कुमार को बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। सुनील कुमार सत्र 2019-20 में बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में जुड़े रहेंगे।

सुनील कुमार बिहार क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वे बिहार रणजी टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी का भी प्रतिनिधित्व किया है। वे बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी रह चुके हैं।

renu gils hostel adv new

यहां के क्रिकेट जानकारों का कहना है कि बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम को सुनील कुमार के अनुभवों का पूरा फायदा मिलेगा। जानकारों का कहना है कि सुनील कुमार ने अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान बेहतर परफॉरमेंस किया और उन्होंने बिहार का नाम रौशन किया है। यहां के उदीयमान खिलाड़ी इनसे सीखें और बिहार को जीत दिलायें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.