पटना। आगामी 17 मार्च से शुरू होने वाली 35वीं अखिल भारतीय सुखदेव नारायण मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बीपी फाउंडेशन के तत्वावधान में राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह 7.30 से 11.30 जबकि दूसरा मैच 11.30 से 3.10 बजे तक होगा। मैदान पर देर से पहुंचने वाली टीम को प्रति 4 मिनट के लिए 1 ओवर की दर से कटौती होगी।

बीपी सिन्हा फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक विजय कुमार नारायण चुन्नू ने बताया कि गत विजेता एसवीएम रेसिडेन्सियल स्कूल के अलावा जीसस एंड मैरी, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल व एसडीवी पब्लिक स्कूल, कुरथौल की टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश दिया गया पूल ए- शेम्फोर्ड फयूचरिस्टिक स्कूल, बुद्वा पब्लिकस्कूल, क्र्राइस्ट चर्च डीओकेशन स्कूल, पूल बी-हैप्पी हाईस्कूल, आईकोन पब्लिक स्कूल, अश्विनी पब्लिक स्कूल.
पूल सी- केपीएस मेमोरियल स्कूल, यूएसए एन किडस स्कूल, संत पाल इंटरनेशनल हाईस्कूल।
पूल डी-उजाला पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, देव पब्लिक स्कूल।
लीग मैच 25-25 ओवरों के होगें।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं-
17 मार्च : शेम्फोर्ड फयूचरिस्टिक स्कूल बनाम बुद्वा पब्लिकस्कूल
हैप्पी हाईस्कूल बनाम आईकोन पब्लिक स्कूल
18 मार्च : के पी एस मेमोरियल स्कूल बनाम यूएसए एनकिडस स्कूल
उजाला पब्लिक स्कूल बनाम कैंब्रिज पब्लिक स्कूल
19 मार्च : क्राइस्ट चर्च डीओकेशन स्कूल बनाम बुद्वा पब्लिकस्कूल
आईकोन पब्लिक स्कूल बनाम अश्विनी पब्लिक स्कूल
20 मार्च : यूएसए एनकिडस स्कूल बनाम संत पॉल इंटरनेशनल हाईस्कूल
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल बनाम देव पब्लिक स्कूल

6 अप्रैल : शेम्फोर्ड फयूचरिस्टिक स्कूल बनाम क्राइस्ट चर्च डीओकेशन स्कूल
हैप्पी हाई स्कूल बनाम अश्विनी पब्लिक स्कूल
7 अप्रैल : केपीएस मेमोरियल स्कूल बनाम संत पॉल इंटरनेशनल हाईस्कूल
उजाला पब्लिक स्कूल बनाम देव पब्लिक स्कूल

8 अप्रैल : पूल ए के विजेता बनाम एसडीवी पब्लिक स्कूल
पूल बी के विजेता बनाम जीसस एण्ड मेरी स्कूल
9 अप्रैल : पूल सी के विजेता बनाम एसवीएम
पूल डी के विजेता बनाम ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल
सेमीफाइनल : 10 अप्रैल