Wednesday, October 8, 2025
Home Latest सुधांशु मित्तल फिर से Kho-Kho Federation of India के अध्यक्ष निर्वाचित

सुधांशु मित्तल फिर से Kho-Kho Federation of India के अध्यक्ष निर्वाचित

उपकार सिंह विरक महासचिव चुने गए, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई गवर्निंग बॉडी की घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 2 जुलाई। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न चुनावों के बाद अपनी नई गवर्निंग बॉडी की आधिकारिक घोषणा की। इन चुनावों की निगरानी रिटायर्ड जिला न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाउ ने की, जो रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त थीं। इस दौरान सुधांशु मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपकार सिंह विरक को महासचिव के रूप में निर्वाचित किया गया। इसके अलावा, गोविंद शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व गवर्निंग बॉडी में उपकार सिंह विरक संयुक्त सचिव के पद पर थे, जबकि गोविंद शर्मा कार्यकारी सदस्य थे।

घोषणा के बाद अपने विचार साझा करते हुए श्री सुधांशु मित्तल ने कहा, “एक बार फिर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। पिछले कुछ वर्षों में हमने इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। यह नया जनादेश हमें खो-खो को वैश्विक पहचान दिलाने और संस्थागत विकास को गति देने के हमारे दृष्टिकोण को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”

Also Read : नीरज कुमार पप्पू तीसरी बार चुने गए केकेएफआई के निर्विरोध कार्यकारी सदस्य

नई गवर्निंग बॉडी में आठ उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव और तेरह कार्यकारी सदस्य भी चुने गए हैं। इसके अलावा, एथलीट्स कमीशन से अश्विनी बिपिन पाटिल और मोनिका को गवर्निंग बॉडी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

नवनियुक्त महासचिव श्री उपकार सिंह विरक ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, “खो-खो हमारी संस्कृति में गहराई से रचा-बसा है और इसे एक आधुनिक, वैश्विक खेल के रूप में विकसित करना अब दूर नहीं है। हमारा फोकस खेल के संरचित विकास, इसके दायरे को विस्तारित करने और फेडरेशन के कामकाज में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाने पर रहेगा।”

गवर्निंग बॉडी के सदस्य

उपाध्यक्ष
भंवर सिंह पलारा – राजस्थान खो-खो एसोसिएशन
कल्याण चटर्जी – पश्चिम बंगाल खो-खो एसोसिएशन
कमलजीत अरोड़ा – छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन
लोकेश्वर – कर्नाटक स्टेट खो-खो एसोसिएशन
एन. मधुसूदन सिंह – मणिपुर एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन
एम. सीता रामी रेड्डी – आंध्र प्रदेश खो-खो एसोसिएशन
प्रद्युम्न मिश्रा – ओडिशा खो-खो एसोसिएशन
राजीव प्रकाश बरूआ – असम खो-खो एसोसिएशन

संयुक्त सचिव

ए. नेल्सन सैमुअल – तमिलनाडु गेम खो-खो एसोसिएशन
एल.आर. वर्मा – हिमाचल प्रदेश खो-खो एसोसिएशन
संजय यादव – मध्य प्रदेश एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन
सुनील के. नाइक – ऑल गोवा खो-खो एसोसिएशन

कार्यकारी सदस्य

अमरिंदर पाल सिंह – जम्मू एवं कश्मीर स्टेट खो-खो एसोसिएशन
अनूप चक्रवर्ती – सिक्किम खो-खो एसोसिएशन
बिजन कुमार दास – पश्चिम बंगाल खो-खो एसोसिएशन
गुरचंद सिंह – पंजाब खो-खो एसोसिएशन
एम.वी.एस.एस. प्रसाद – आंध्र प्रदेश खो-खो एसोसिएशन
नीरज कुमार – बिहार खो-खो एसोसिएशन
एन. कृष्णमूर्ति – तेलंगाना खो-खो एसोसिएशन
प्रमोद कुमार पांडे – दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव खो-खो एसोसिएशन
पुटो बुई – अरुणाचल प्रदेश खो-खो एसोसिएशन
रजत शर्मा – उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन
संजय शर्मा – चंडीगढ़ खो-खो एसोसिएशन
संतोष प्रसाद – झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन
सूर्य प्रकाश खत्री – दिल्ली खो-खो एसोसिएशन

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights