Saturday, February 28, 2026
Home Slider क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध से स्टेन बाहर, हेंडरिक्स शामिल

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध से स्टेन बाहर, हेंडरिक्स शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

जोहांसबर्ग। अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के वर्ष 2020-21 के सालाना करार में जगह नहीं मिली है जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरान हेंडरिक्स को 16 सदस्यीय सूची में शामिल किया गया है।

36 वर्ष के स्टेन ने फरवरी में चोटों से उबरकर वापसी की थी। उन्हें अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी। दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने हालांकि युवा खिलाड़ियों में भरोसा जताया और एनरिच नोर्जे, ड्वेन प्रिटोरियस तथा बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन को करार दिये हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जाक फाउल ने एक बयान में कहा हमने 16 पुरूष और 14 महिला खिलाड़ियों को अनुबंध दिये हैं। इसमें टेस्ट और सीमित ओवरों के खिलाड़ी शामिल हैं।

अनुबंधित पुरूष खिलाड़ी :
तेम्बा बावुमा, क्विंटोन डिकाक, फाफ डु प्लेसी, डीन एल्गर, ब्यूरान हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, एनरिच नार्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन।
महिला खिलाड़ी :
तृषा शेट्टी, नेडाइन डि क्ल्र्क, मिगनोन डु प्रीज, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफटा, मरिजाने काप, आयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लस, लिजेले ली, सुने लुस, तुमी एस, चोले ट्रायोन, डेन वान नीकर्क, लौरा वोल्वार्ट।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights