Saturday, March 14, 2026
Home Slider एसआर रूंगटा ‘ए’ डिवीजन लीग : लार्सन क्लब ने टाउन क्लब को 5 विकेट से हराया

एसआर रूंगटा ‘ए’ डिवीजन लीग : लार्सन क्लब ने टाउन क्लब को 5 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही एस.आर. रूंगटा ‘ए’ डिवीजन लीग के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मुकाबले में लार्सन क्लब चाईबासा ने टाउन क्लब चाईबासा को 5 विकटो से पराजित कर पूरे चार अंक अर्जित किए।

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए शनिवार के मैच में टॉस लार्सन क्लब के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरो में 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

टाउन क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल लकड़ा ने 1 चौकों एवं 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में ललित सिंह ने 2 चौकों एवं 4 छक्कों की मदद से 37 रन, मेराज आलम ने 4 चौकों की मदद से 33 रन एवं अंकित ओझा ने 1 चौका एवं 1 छक्का की मदद से 19 रनों का योगदान दिया।

लार्सन क्लब की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आनन्द श्रीवास्तव ने 51 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए जबकि उमर मल्लिक, विक्की खताना, राहुल मिश्रा एवं अभय सिंह को एक-एक विकेट मिला।

जीत के लिए 35 ओवरों में 187 रनों का पीछा करने उतरी लार्सन क्लब की टीम 30.5 ओवरो में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए और लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। इस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उद्घाटक बल्लेबाज विक्की खताना ने 7 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से सर्वाधिक 50 रन बनाए।

अन्य बल्लेबाजो में दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज निखिल भाटी ने 7 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से 40 रन, आनन्द श्रीवास्तव ने 1 चौका एवं 2 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन, आदित्य यादव ने 2 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन एवं तौसिफ खान ने 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। टाउन क्लब की ओर से विशाल साव ने 40 रन देकर 4 विकेट एवं राहुल विजय ने 23 रन देकर 1 विकेट लिए। कल वाईजेसीसी चाईबासा का मुकाबला सेरसा चक्रधरपुर से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights