Wednesday, March 18, 2026
Home Slider खेल विभाग और वॉलीबॉल संघ ने नारायण बिन्हा को दी विदाई

खेल विभाग और वॉलीबॉल संघ ने नारायण बिन्हा को दी विदाई

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग में कार्यरत नारायण बिन्हा को सेवानिवृत्ति होने पर आज रांची विश्वविद्यालय परिसर के वॉलीबॉल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उनको भावभीनी विदाई दी गई।

नारायण बिन्हा को सर्वप्रथम बुके माला साल मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. पी के गुप्ता इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

रांची विश्वविद्यालय  खेल विभाग और वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहां की है खिलाड़ी कभी बूढ़ा नहीं होता यह तो नियम है कि कर्मचारी को एक दिन रिटायर होना ही पड़ता है उसी के तहत आज नारायण जी आज रिटायर हो रहे। वह हम लोग के दिल में रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि उनके कार्य को देखते हुए खेल विभाग ने पुन: उन्हें योगदान करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्य एक-दो दिन में हो जाएगा। वही रांची विश्वविद्यालय के कोआॅर्डिनेटर्स अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक शेखर बॉस ने कहा कि बिन्हा हम लोग का दिल में ऑलवेज बसे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब से वे ज्वाइन किए हैं और आज तक वह कभी भी कोई भी काम को नहीं शब्द कहने को सुने हैं चाहे हुए वॉलीबॉल में अंपायरिंग की बात हो या अपने डिपार्टमेंट की बात हो उन्होंने आगे की पारी के लिए भी शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन राजेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर खेल विभाग के डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, संजय गुप्ता, संजय ठाकुर, निशिकांत पाठक, इंद्रदेव राम, विजय कुमार, पूरन साहू,लंकेश मुंडा सहित खेल विभाग के कई अधिकारी और झारखंड और रांची विश्वविद्यालय, वॉलीबाल एसोसिएशन के कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights