Sunday, June 22, 2025
Home Slider लॉकडाउन में खेल प्रशासक प्रभाकर जायसवाल रोजेदारों को कर रहे हैं मदद

लॉकडाउन में खेल प्रशासक प्रभाकर जायसवाल रोजेदारों को कर रहे हैं मदद

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग लॉकडाउन में गरीब परिवार जो रमज़ान के पवित्र दिनों में रोजा कर रहे हैं उनके भोजन एवं इफ्तार तथा लुंगी, साड़ी का वितरण कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह चेरिटेबल ट्रस्ट इस पूरे लॉकडाउन में हर जरुरतमंदों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। पका भोजन से लेकर खाने-पीने की सामग्री से लेकर मास्क और सेनिटाइजर में बांटता आ रहा है।

स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव भी प्रभाकर जायसवाल हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह चेरिटेबल ट्रस्ट इस पूरे लॉकडाउन में अपने सामाजिक दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन किया है। ट्रस्ट न केवल खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए है बल्कि ऐसी विकट घड़ी में लोगों के साथ खड़ा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights