Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग सीसी के सौरभ का शतक

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग सीसी के सौरभ का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में सौरभ प्रकाश (114 रन) के शानदार शतक की बदौलत शर्मा स्पोर्टिंग ने वाईबीसीसी को 83 रनों से पराजित किया।

राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेली जा रही इस लीग में शुक्रवार को पूल जी के मैच में टॉस शर्मा स्पोर्टिंग सीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सात विकेट पर 249 रन बनाये। जवाब में वाईबी सीसी की टीम 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। विजेता टीम के सौरभ प्रकाश को पटना बिरयानी हाउस, पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लीग के कॉर्डिनेटर रुपक कुमार ने बताया कि पटना हाईस्कूल में आज और कल होने वाले मैचों को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही नया कार्यक्रम घोषित किया जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
शर्मा स्पोर्टिंग सीसी : 30 ओवर में सात विकेट पर 249 रन, सौरभ प्रकाश 114 रन, हर्ष 38 रन, विवेक 29 रन, अभिषेक 11 रन, विवेक 29 रन, अभिषेक 11 रन, धीरज 10 रन, अतिरिक्त 39 रन, रितेश 3/37, सौरभ 1/55, मनीष 1/54, रितिक 1/50, लक्की 1/36
वाईबी सीसी : 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन, विष्णु 59 रन, रंजन 33 रन, विक्की 24 रन, अतिरिक्त 34 रन, अनिकेत 2/28, प्रिंस 4/14, अनुराग 3/14, अमृत 1/47

कल का मैच
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : बीएसएनएल बनाम बैंक ऑफ इंडिया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights