सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय जानकी स्टेडियम में चल रही जिला लीग में सोनवर्षा की टीम 16 रन से जीती।
सोनवर्षा के कप्तान रोहित उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाये। जवाब में उतरी पुपरी के कप्तान नेहाल की टीम ने 30.2 ओवर में 145 रन ही बना सकी।
सोनवर्षा ने यह मैच 16 रन से जीत लिया। आज के मैच का उदघाटन श्याम किशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्ण रंजन वर्मा ने सोनबर्षा के अनीश कुमार को हैट्रिक समेत 5 विकेट लेने के लिए दिया।
आज के मैच के अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदिनि थे। पंकज कुमार सिंह एवं विवेक मिश्रा कन्वेनर के द्वारा मैच का संचालन कराया गया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/ruban.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/adv-Masaurahi-1024x575.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/01/adv-pankaj-Kambali-768x1024.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/02/dms-Cricket-Academy-1024x576.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/10/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)