Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament में शिवहर के गौरव जोशी हुए मैन ऑफ द मैच

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में शिवहर के गौरव जोशी हुए मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 29 अप्रैल। स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर ने पश्चिमी चंपारण को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी चंपारण की 32 ओवर में 169 रन बनाकर और आउट हो गई। ओम कुमार ने 43, आयुष कुमार ने 41, शिवमंगल ने 28 एवं कामरान साहब ने 13 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से कृष्ण कुमार यादव ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। मृत्युंजय ने दो, गजेंद्र ने दो, कुमार विनायक ने एक एवं राजकुमार यादव ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलते हुए शिवहर की टीम ने 22 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत के लिए 172 रन बना लिए। शिवहर की तरफ से गौरव जोशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार 74 रनों की नाबाद पारी खेली। राजकुमार यादव ने भी नाबाद 51 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली।

इन दोनों के अलावा संजय ने 24 एवं विनायक ने 21 रन अपनी टीम के लिए बनाए। गेंदबाजी में पश्चिमी चंपारण की तरफ से हिमांशु तिवारी ने एक, चंद्रकांत ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। वही एक खिलाड़ी रन आउट हुए। आज के मैन ऑफ द मैच शिवहर के गौरव जोशी को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए अंपायर संजय कुमार सिंह ‘ मुरार ” ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights