Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में मुजफ्फरपुर के नमन के आगे शिवहर के बल्लेबाज नतमस्तक

Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में मुजफ्फरपुर के नमन के आगे शिवहर के बल्लेबाज नतमस्तक

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

दरभंगा। नमन पराशर (13 रन देकर 4 चार विकेट) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुजफ्फरपुर ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शिवहर 7 विकेट से पराजित किया।

शिवहर ने पहले खेलते हुए 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाये। जवाब में मुजफ्फरपुर ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 91 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।  

दरभंगा के लहेरियासराय ग्राउंड पर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मिथिलांचल जोन के इस मुकाबले में टॉस शिवहर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर मुजफ्फरपुर के गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे शिवहर के बल्लेबाज हार गए और पूरी टीम 28.3 ओवर में 87 रन पर पवेलियन लौट गई। सूरज पी ने 12,शिवम ने 30 और शिवम कुमार ने 15 रन बनाये।

मुजफ्फरपुर की ओर से विशाल सिंह ने 10 रन देकर 2, ठाकुर देवाशीष ने 20 रन देकर 1, सरफराज ने 16 रन देकर 2, नमन पराशर ने 13 रन देकर 4 और दिलशाद निजाम ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में मुजफ्फरपुर ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 91 रन बना कर मैच मैच जीत लिया। मुजफ्फरपुर की ओर से दानिशाल निजाम ने 37, पवन कुमार ने 20, विकास रंजन ने 18 रन बनाये। शिवहर की ओर से मृत्युंजय ने 15 रन देकर दो और मनीष सैनी ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये। मुजफ्फरपुर के नमन पराशर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights