Sunday, March 9, 2025
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY नालंदा के क्रिकेटरों के चक्रवाती तूफान में ध्वस्त हुआ शेखपुरा

नालंदा के क्रिकेटरों के चक्रवाती तूफान में ध्वस्त हुआ शेखपुरा

BCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY : पहले 534 रन का स्कोर फिर 95 रन पर ऑल आउट

by Khel Dhaba
0 comment
नालंदा के अमन आदित्य का नाबाद शतक
अर्णव किशोर, वीर प्रताप सिंह, नमन गौरव, कुश कुमार और लव कुमार का अर्धशतक
अर्णव कुमार ने चटकाये पांच विकेट

एकंगरसराय, 7 मार्च। नालंदा जिला के एकंगरसरार स्थित नालंदा क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान खिलाड़ियों के बल्ले और गेंद से लाई गई आंधी शेखपुरा ऐसा उड़ा कि पूरे बिहार में चर्चा होने लगी।

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा की मेजबानी में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन के मुकाबले में अमन आदित्य के शतक, वीर प्रताप सिंह और अर्णव किशोर के अर्धशतक, अर्णव के पंजा की बदौलत नालंदा ने शेखपुरा को 439 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

 

स्थानीय नालंदा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस नालंदा ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 534 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिद्धार्थ कुमार को छोड़ दीजिए जो भी बैटर नालंदा की ओर से खेलने सबों ने शेखपुरा के गेंदबाजों  की क्लास लगाई।

 

नालंदा की ओर से अर्णव किशोर ने 56 गेंद में 7 चौका व 5 छक्का की मदद से 76, वीर प्रताप सिंह ने 59 गेंद में 14 चौका व 3 छक्का की मदद से 95, नमन गौरव ने 51 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 73,कुंदन वर्मा ने 34 गेंद में 4 चौका की मदद से 38, कुश कुमार ने 35 गेंद में 5 चौका व 3 छक्का की मदद से 57, अनम आदित्य ने 44 गेंद में 11 चौका व 6 छक्का की मदद से नाबाद 102, लव कुमार ने 22 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 56 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 37 रन बने।

 

शेखपुरा की ओर से नवाज खान और हिमांशु कुमार ने 2-2,आर्यन अमन, अंशु कुमार और अंकुश राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

 

रन बरसाने के बाद नालंदा के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और शेखपुरा की टीम 17.5 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट कर दिया। शेखपुरा की ओर से अंकुश राज ने 21,दीपक राज ने 11,हिमांशु कुमार ने 13 रन बनाये।  नालंदा की ओर से सुमन सौरभ ने 3, अर्णव कुमार ने 5 और आदित्य कुमार ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अर्णव को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

 

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह,पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, कुंदन, बिक्रम, क्षितिज, सफा रिज़वी, सूरज, इत्यादि मौजूद रहे।

 

 

संक्षिप्त स्कोर

नालंदा : 50 ओवर में 7 विकेट पर 534 रन, अर्णव किशोर 76, वीर प्रताप सिंह 95, नमन गौरव 73, कुंदन वर्मा 38,कुश कुमार 57,अमन आदित्य नाबाद 102, लव कुमार 56, अतिरिक्त 37,नवाज खान 2/85, आर्यन अमन 1/80, अंशु कुमार 1/67,हिमांशु कुमार 2/84, अंकुश राज 1/34

 

शेखपुरा : 17.5 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट अंकुश राज 21, दीपक राज 11, हिमांशु कुमार 13, अतिरिक्त 10, सुमन सौरभ 3/41, अर्णव कुमार 5/49, आदित्य कुमार 2/5

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights