Monday, February 23, 2026
Home Slider गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में मगध पैंथर की जीत में चमके शाहरुख

गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में मगध पैंथर की जीत में चमके शाहरुख

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में मगध पैंथर क्रिकेट क्लब ने हिंडले ब्वॉयज क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया।

टॉस हिंडले ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। हिंडले ब्वॉयज की टीम 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन पर ऑल आउट हो गई। विश्वा मंगल ने 43 गेंदों में 41 और धीरेंद्र कुमार ने 44 गेंदों में 34 रन बनाये।

मगध पैंथर की ओर फैजा ने 38 रन देकर चार और मोहित ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में मगध पैंथर क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शाहरुख ने 90 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। फैजान ने 29 रन बनाये। हिंडले ब्वॉयज की ओर से मनीष कुमार ने 24 रन देकर दो और अनिमेष ने 41 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights