Home Slider SGFI GIRLS ATHLETICS : पटना की रिया, नेहा, स्नेहा, पदमा ने स्वर्ण पदक जीता

SGFI GIRLS ATHLETICS : पटना की रिया, नेहा, स्नेहा, पदमा ने स्वर्ण पदक जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल पंचांग के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालीय अंतर जिला बालिका एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज पटना की रिया कुमारी, नेहा कुमारी, स्नेहा सिंह और पदमा कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। |

जिला खेल पदाधिकारी पटना द्वारा पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर की प्रशिक्षुओं संगीता कुमारी, जूही कुमारी, मुस्कान सिन्हा और संतोषी हेम्ब्रम ने भी स्वर्ण जीता।

इस बालिका विद्यालीय एथलेटिक प्रतियोगिता में पटना की नेहा कुमारी ने 400 मीटर की दूरी 1 मिनट 8.99 सेकेंड में स्वर्ण जीता। इस वर्ग का स्पर्धा का रजत सीवान की पूजा कुमारी ने एक मिनट 11.5 सेकेंड में और पटना की ही पलक तिवारी ने 1.12.71 सेकेंड में कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो अंडर-19 का स्वर्ण पटना की रिया कुमारी ने 23.83 मीटर फेंक कर जीता।

बालिका अंडर-14 80 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक पटना की स्नेहा सिंह ने 17.00 सेकेंड में जीता। बालिका अंडर-19 का सौ मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण व रजत पदक पटना की पदमा कुमारी ने 19.20 सेकेंड में और पलक तिवारी ने रजत पदक 21.27 सेकेंड में जीता।

राज्यस्तरीय अंतर जिला विद्यालय एथलेटिक्स बालिका प्रतियोगिता 2019 के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता के नाम इस प्रकार है-
बालिका अंडर-17 1500 मी0 : मुस्कान सिन्हा (एकलव्य भागलपुर), विजया ( गया), चाँदनी कुमारी (बक्सर)।
बालिका अंडर-19 1500 मी0 : सविता (कैमूर), तलहत जहां (रोहतास), सुलेखा कुमारी (मधेपुरा)।
बालिका अंडर-14 80 मी0 बाधा दौड : स्नेहा सिंह (पटना), सपना कुमारी (शेखपुरा), दया कुमारी (औरंगाबाद).
बालिका अंडर-17 100 मी0 बाधा दौड : निशी कुमारी (रोहतास), सपना कुमारी (मुंगेर),
नीतू कुमारी (खगड़िया)।

बालिका अंडर-19 100 मी0 बाधा दौड़ : पदमा कुमारी (पटना), पलक तिवारी (पटना), आरती कुमारी (नवादा)।
बालिका अंडर-19 गोला प्रक्षेपण : खुशबू कुमारी (सारण), प्रीति कुमारी (जहानाबाद), रिया कुमारी (पटना)।
बालिका अंडर-17 चक्का प्रक्षेपण : संतोषी हेमब्रम (एकलव्य भागलपुर), दिव्या सिंह (पटना), फुली कुमारी (मधुबनी)।
बालिका अंडर-19 चक्का प्रक्षेपण : रिया कुमारी (पटना), खुशबू कुमारी (सारण), काजल कुमारी (नवादा)।
बालिका अंडर-19 लंबी कूद : संगीता कुमारी (एकलव्य भागलपुर), सताक्षी राज (पटना), आरती कुमारी (नवादा)।
बालिका अंडर-17 3000मी0 : चांदनी कुमारी (बक्सर), अनिषा कुमारी (गोपालगंंज), आकंक्षा गर्ग (गया)।

बालिका अंडर-19 3000मी0 : मुन्नी कुमारी (समस्तीपुर), पूजा कुमारी (सहरसा), सविता कुमारी (कैमूर)।
बालिका अंडर-14 400मी0 : जूही कुमारी (एकलव्य भागलपुर), आल्पा (मुंगेर), सुषमा कुमारी (नालंदा)।
बालिका अंडर-17 400मी0 : फुल कुमारी (सीतामढ़ी), अनिता सोरेन (एकलव्य भागलपुर), अमृता कुमारी (गया)।
बालिका अंडर-19 400मी0 : नेहा कुमारी (पटना), पूजा कुमारी (सीवान), पलक तिवारी (पटना)।
बालिका अंडर-17 लंबी कूद : आकांक्षा कुमारी (जहानाबाद), साक्षी कुमारी (एकलव्य भागलपुर), ज्योति कुमारी (गया)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights