गया, 6 अक्टूबर। राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालक, बैडमिंटन अंडर-14/17/19 बालक खेल प्रतियोगिता एवं अंडर-17 बालिका क्रिकेट चयन को लेकर नोटिफिकेशन आ गया है। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पटना के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन, गया द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 गया में आयोजित की जायेगी।
राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट बालक अंडर-19 प्रतियोगिता 2024-25 आगामी 15 से 29 अक्टूबर, 2024 तक गया के हरिहर सुब्रहमनियम स्टेडियम, गॉधी मैदान में आयोजित की जायेगी।
राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन बालक अंडर-14/17/19 प्रतियोगिता 2024-25 आगामी 26 से 29 अक्टूबर, 2024 तक इण्डोर बैडमिंटन हॉल, गाँधी मैदान, गया में आयोजित है।

राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अन्डर-17 क्रिकेट चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-25 आगामी 28 अक्टूबर, 2024 हरिहर सुब्रहमनियम स्टेडियम, गॉधी मैदान, गया में आयोजित किया जायेगा।
सभी खेल दलों की टाईशीट शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जायेगी। खेल दलों को टाईशीट
के अनुसार ही गया में पहुचने का निदेश दिया जा सकता हैं।