Thursday, March 19, 2026
Home Slider सातवां डी लाइसेंस फुटबॉल कोचेज कोर्स कल से

सातवां डी लाइसेंस फुटबॉल कोचेज कोर्स कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में कल से पटना के युवा आवास में बिहार फुटबॉल संघ द्वारा सातवां डी लाइसेंस फुटबॉल कोचेज कोर्स शुरू होगा। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी।

उन्होंने बताया कि इस कोर्स में 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी को हरियाणा के पूर्व राष्टï्रीय फुटबॉलर शक्ति सिंह प्रशिक्षित करेंगे। आउटडोर ट्रेनिंग की व्यवस्था वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित ग्राउंड पर की गयी है। कल इस कोर्स का शुभारंभ सुबह आठ बजे से होगा। इसका समापन 24 जनवरी को लिखित परीक्षा लेने के साथ होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व फुटबॉल कोच नंद किशोर प्रसाद भी प्रशिक्षुओं को तकनीकी जानकारी देंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights