Saturday, February 28, 2026
Home Slider सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी क्रिकेट : महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार पर 22 रन पर ऑलआउट

सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी क्रिकेट : महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार पर 22 रन पर ऑलआउट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बीसीसीआई द्वारा कराये जा रहे सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार की टीम मात्र 22 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले को महाराष्ट्र ने दस विकेट से जीत लिया। 50-50 ओवरों का यह खेल 11.2-4.2 ओवर में समाप्त हो गया।

गुवाहाटी के अमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। महाराष्ट्र की दो गेंदबाज एसबी पोखरकर और यूए पवार के आगे पूरी टीम 11.2 ओवर में 22 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार की छह बैटर श्रुति कुमारी, प्रीति प्रिया, कप्तान अपूर्वा, रचना सिंह, रिषिका किंगज, प्रीति कुमारी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। शिल्पी बिना खाता खोले नाबाद रहीं। याशिता सिंह ने 4, शिखा सिंह ने 9, खुशबू कुमारी ने 1, ईशिका ने 1 रन बनाये। अतिरिक्त से 7 रन बने।

महाराष्ट्र की ओर एसबी पोखरकर ने 10 रन देकर चार और यूए पंवार ने 7 रन देकर 5 विकेट चटकाये।

जवाब में महाराष्ट्र ने 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए 23 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बीएम मिर्जाकर ने 8 और ईश्वरी सावकर ने 4 रन बनाये। अतिरिक्त से 11 रन बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights