Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना SGFI बालक क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल के लिए सेलेक्टर नियुक्त

पटना SGFI बालक क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल के लिए सेलेक्टर नियुक्त

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 अगस्त। खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित होने वाली पटना जिला विद्यालय बालक क्रिकेट सेलेक्शन ट्रायल 4 से 6 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा। इस सेलेक्शन ट्रायल के पांच सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी का गठन किया गया । सेलेक्शन ट्रायल के चेयरमैन मनोज कुमार होंगे। सदस्य के रूप में धनंजय कुमार, सुमन कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और संजय कुमार होंगे। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी,पटना ओम प्रकाश द्वारा पत्र निर्गत किया जा चुका है। सेलेक्शन ट्रायल पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स स्थित क्रिकेट एकेडमी में होगा।

अंडर-14 का चयन ट्रायल चार सितंबर को, अंडर-17 का 5 सितंबर को और अंडर-19 का 6 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights