Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Atal Bihari Vajpayee Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल शुरू

Atal Bihari Vajpayee Cricket Tournament के लिए सेलेक्शन ट्रायल शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना के राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप (Atal Bihari Vajpayee Cricket Tournament) में खिलाड़ियों के चयन हेतु 2 दिवसीय ट्रायल गुरुवार को प्रदेश संयोजक सतीश राजू एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में हुआ। उक्त अवसर पर चयनकर्ता के रूप में प्रकाश नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र भारती, रिमझिम एवं कंचन उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर आयोजित 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन हेतु 2 दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया है जिसमे आज पटना की 46 खिलाड़ियों ने शामिल हो कर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

श्री राजू ने आगे कहा की कल 09 दिसंबर को बिहार के अन्य जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, विकास सिंह, सुमित झा, अखिलेश सिंह लुलन, सुशील कुमार उपस्थित रहे।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights