Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार स्कूल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन कमेटी घोषित

बिहार स्कूल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन कमेटी घोषित

पहला सेलेक्शन ट्रायल 15 फरवरी को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 फरवरी। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग अंडर-15 में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी ओपन माइंड्स बिड़ला स्कूल, सगुना मोड़, दानापुर के निदेशक सह टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री अमित रंजन ने दी।

श्री अमित रंजन ने बताया कि अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का ट्रायल 15 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ, पटना में आयोजित किया जाएगा। सभी चयन समिति के सदस्य एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें : बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

चयन समिति के सदस्य हैं
समर क़ादरी (पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (झारखंड एवं बिहार), अंशुमान गौतम (पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी, बिहार), रेहान दास गुप्ता (पूर्व विश्वविद्यालय खिलाड़ी)।

यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित

श्री अमित रंजन ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयन समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा
टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टॉम बैंटन की पारी से जीता इंग्लैंड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights