पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे बीसीए इंटर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (BCA INTER ZONAL T20 CRICKET TOURNAMENT 2020-21) में पूल ए के मैच में सीमांचल जोन ने शाहाबाद जोन को 31 रन से हरा कर अपना विजय क्रम जारी रखा। सीमांचल जोन के राज सिंह नवीन को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। विजय भारती बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया।
Also Read : BCA INTER ZONAL T20 CRICKET में अंगिका और चंपारण जोन का विजय क्रम जारी
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए इस मैच में सीमांचल जोन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। विजय भारती (44 रन, 30 गेंद, 6 चौका, 2 छक्का), अभिषेक बाबू (नाबाद 45, 36 गेंद, 6 चौका, 1 छक्का), अंकित सिंह (41 रन, 22 गेंद, 3 चौका, 4 छक्का) की शानदार बैटिंग की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने।
शाहाबाद जोन की ओर से कृष्णा ओझा ने 46 रन देकर 1, रितेश पांडेय ने 32 रन देकर दो, विकास कुमार पटेल ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
Also Read : BCA INTER ZONAL T20 CRICKET में मगध ने तिरहुत जोन को 30 रन से हराया
Also Read :कप्तान विराट कोहली बोले-इस हार को शब्दों में बयां करना मुश्किल
जवाब में शाहाबाद जोन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। वरुण राज ने 29 गेंदों में 6 चौका की मदद से 38, राजू कुमार ने 36 गेंदों में चार चौका व 1 छक्का की मदद से 40,हर्षराज पुरु ने 22 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 37 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने।
सीमांचल जोन की ओर से सकलैन मुश्ताक ने 20 रन देकर 1, राज सिंह नवीन ने 17 रन देकर 3, सैफ खान ने 35 रन देकर 1, नवनीत किसलय ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाये।
Also Read :BCA INTER ZONAL T20 CRICKET में मगध जोन पर सेंट्रल की रोमांचक जीत




