रांची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आगामी 11 से 15 दिसंबर तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली अंडर-23 वीमेंस टी-20 चैंलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इंडिया सी टीम के कोच झारखंड की सीमा सिंह होंगी। वे झारखंड अंडर-23 वीमेंस क्रिकेट टीम की कोच हैं। इस टूर्नामेंट इंडिया ए, बी और सी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह जानकारी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने दी।
इस प्रतियोगिता के पहले 11 दिसंबर को इंडिया ए बनाम इंडिया बी, 12 दिसंबर को इंडिया बी बनाम इंडिया सी और 13 दिसंबर को इंडिया ए बनाम इंडिया सी मुकाबला खेला जायेगा। फाइनल मैच 15 दिसंबर को होगा।
42
previous post