Friday, February 27, 2026
Home Slider कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का दूसरा चरण शुरू, डा. गिरीश श्रीधर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का दूसरा चरण शुरू, डा. गिरीश श्रीधर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में सोमवार से टेक्निकल ऑफिसियल, प्रशिक्षक और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। आज के ऑनलाइन प्रशिक्षण की शुरुआत में बिहार राज्य कबड्डी संघ के महासचिव कुमार विजय सिंह ने की और उन्होंने इस उच्च कोटि कार्य के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड को काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में हुए लॉकडाउन में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की यह पहल सबों के लिए संजीवनी का काम किया।
ऑनलाइन प्रशिक्षण में डॉक्टर गिरीश श्रीधर कुमार (रिटायर साई प्रशिक्षक) ने कबड्डी से कैरियर बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कबड्डी खेलने से क्या-क्या फायदे होते हैं। किस प्रकार से कबड्डी खेलने से बच्चों के अंदर शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। कबड्डी खेलने से बच्चों के भविष्य में क्या-क्या फायदे होंगे एवं आने वाले समय में कबड्डी का क्या भविष्य होगा। इन सब बातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कोचिंग,टीचिंग, फिजियोथेरेपी, डाइटिशियन आदि क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। आज प्रो कबड्डी के आने से बच्चों के अंदर काफी उमंग एवं प्रो कबड्डी खिलाड़ी जैसा बनने की भावना है विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबड्डी जब ओलंपिक में शामिल होगा तो और भी संभावनाएं बढ़ जाएगी।

इस कार्यक्रम में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन जी ने इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। इसकी जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कल निशांत जी (फिटनेस कोच, पुनेरी पलटन, प्रो कबड्डी) रु-ब-रू होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights