Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Under-19 Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट 6 विकेट से जीता

Muzffarpur Under-19 Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट 6 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Muzaffarpur Under-19 Cricket League

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे मुजफ्फरपुर जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग (Muzffarpur Under-19 Cricket League) में बुधवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 6 विकेट से हराया।

स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। आर्यन ने नाबाद 80 रन बनाए वही उज्जवल ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से शाहबाज अली ने तीन, रोशन झा ने तीन, शेखर ने एक एवं राज सिंह ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 20 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 137 रन बना लिए। स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से राज ने 28, अमन ने 29, शेखर ने नाबाद 18 एवं दिलीप ने नाबाद 7 रनों की पारी खेली। बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से आर्यन ने एक, अंशुल ने एक, हार्दिक ने एक एवं रत्न संजय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट के राज सिंह को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights