पटना। डॉ राजदेव शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 1 मार्च से स्थानीय जीएसी मैदान पर आयोजित होने वाली कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप अंडर-17 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम घोषित कर दिये गए हैं।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ अमरेंद्र कुमार अमरेश ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बनाम लालमति देवी हाईस्कूल के बीच खेला जायेगा। मुकाबला सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस दिन दूसरा मुकाबला श्रीराम खेल मैदान बनाम लक्ष्य सीसी के बीच खेला जायेगा।
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/01/adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg)
![This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg)
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में मात्र 12 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच 25-25 ओवरों के नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी।
आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन,बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो मैच ख्यातिप्राप्त अंपायरों की देखरेख में संचालित किये जायेंगे। आयु प्रमाण पत्र हेतू आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ में मैच के दौरान लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 और शुभम पांडेय से 620892334 पर संपर्क कर सकते हैं।
मैचों के कार्यक्रम
एक मार्च, 2023 : बसावन पार्क एकेडमी बनाम लालमति देवी हाईस्कूल (सुबह 8 बजे से)
श्रीराम खेल मैदान बनाम लक्ष्य सीसी (दोपहर 11 बजे से)
2 मार्च, 2023 : हैप्पी हाईस्कूल बनाम एसके पुरी पार्क (सुबह 8 बजे से)
स्टेट सीए बनाम एलओसी (दोपहर 11 बजे से)