Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के कार्यक्रम घोषित

भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के कार्यक्रम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 30 मई (सोमवार) को भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा। शनिवार को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली पांचों टीमों के जर्सी को लांच किया। इस दौरान मिर्जान किंग्स के कप्तान बासुकीनाथ, घंटाघर चैंपियंस के मो. अरशद हुसैन, तिलकामांझी फाइटर्स के विकास यादव, बुढ़ानाथ टाइगर्स के आनंद सिंह, चंपानगर वॉरियर्स के कुमार गौरव राज अपने-अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे। वहीं समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने टूर्नामेंट का मैच टाईशीड भी जारी किया, जो निम्न प्रकार है :-

(1) तिलकामांझी फाइटर्स बनाम बनाम घंटाघर चैंपियंन
तिथि- 30-05-2022
(2) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम चंपानगर वॉरियर्स
तिथि- 30-05-2022
(3) घंटाघर चैंपियंन बनाम चंपानगर वॉरियर्स
तिथि- 31-05-2022
(4) मिर्जान किंग्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स
तिथि- 31-05-2022
(5) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम मिर्जान किंग्स
तिथि- 01-06-2022
(6) चंपानगर वॉरियर्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स
तिथि- 01-06-2022
(7) चंपानगर वॉरियर्स बनाम मिर्जान किंग्स
तिथि- 02-06-2022
(8) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम घंटाघर चैंपियंस
तिथि- 02-06-2022
(9) घंटाघर चैंपियंस बनाम मिर्जान किंग्स
तिथि- 03-06-2022
(10) तिलका मांझी फाइटर्स बनाम बूढ़ानाथ टाइगर्स
तिथि- 03-06-2022
फाइनल मैच
तिथि- 05-06-2022
मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, डॉ जयशंकर ठाकुर, विजय शंकर, मो मेहताब मेहंदी आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights