पटना। बिहार बैडमिंटन संघ की पूर्व सचिव सह राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन प्लेयर सरोजनी गोगटे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका पिछले दिनों 29 अप्रैल को निधन हो गया।
1942में जन्मी सरोजनी गोगटे नेशनल चैंपियनशिप में दो व्यक्तिगत और तीन युगल खिताब जीते थे। उनकी युगल जोड़ी अपनी बहन सुनीला के साथ थी। सरोजिनी गोगटे ने दो बार 1960 और 1966 में उबेर कप में भी हिस्सा लिया है। 1965 में लखनऊ में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था।

सरोजनी गोगटे के निधन पर नाटेकर के निधन पर बिहार बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, सचिव के.एन.जायसवाल, बलराम प्रसाद, अशोक मिश्रा समेत पूरे बिहार बैडमिंटन जगत के शोक व्यक्त किया है।