26 C
Patna
Friday, October 25, 2024

Santosh Trophy Football का शेड्यूल जारी, बिहार का पहला मैच 8 अक्टूबर को असम से

पटना। संतोष ट्रॉफी 2023-24 के लिए 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।

इस चैंपियनशिप में बिहार टीम को ग्रुप डी में रखा गया है जिसके मुकाबले असम के कोकराझार में खेले जायेंगे। बिहार के साथ ग्रुप डी में रेलवे, चंडीगढ़, राजस्थान, मेजबान असम और हिमाचल प्रदेश की टीम शामिल है। बिहार अपना पहला मुकाबला मेजबान असम के साथ 8 अक्टूबर को खेलेगा।

यह है बिहार के मैचों का कार्यक्रम

8 अक्टूबर : बिहार बनाम असम
10 अक्टूबर : बिहार बनाम राजस्थान
12 अक्टूबर : बिहार बनाम हिमाचलप्रदेश
15 अक्टूबर : बिहार बनाम चंडीगढ़
17 अक्टूबर : बिहार बनाम रेलवे

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने अभी तक संतोष ट्रॉफी के अंतिम दौर की तारीखों की घोषणा नहीं की है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि संतोष ट्रॉफी 2023-24 के लिए 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल राउंड अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने पिछले बुधवार ( 6 सितंबर, 2023) को की। फाइनल राउंड की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

एआईएफएफ ने यह भी घोषणा की कि संतोष ट्रॉफी के ग्रुप चरण का आयोजन 6 से 20 अक्टूबर, 2023 के बीच प्रतियोगिता विंडो के दौरान किया जाएगा और छह समूहों की मेजबानी छह सदस्य संघों (एमए) गोवा फुटबॉल एसोसिएशन, पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ, असम फुटबॉल एसोसिएशन, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (महाराष्ट्र) द्वारा की जाएगी। फाइनल राउंड के मेजबान अरुणाचल प्रदेश को ग्रुप चरण में खेलने से छूट दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : Santosh Trophy Football का शेड्यूल जारी, झारखंड का पहला मैच 8 अक्टूबर को यूपी से

ग्रुप ए: मेजबान: गोवा फुटबॉल एसोसिएशन। टीमें: केरल, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर।
ग्रुप बी: मेजबान: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन। टीमें: पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल।
ग्रुप सी: मेजबान: उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ। टीमें: मणिपुर, झारखंड, तमिलनाडु, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश।
ग्रुप डी: मेजबान: असम फुटबॉल एसोसिएशन टीमें: रेलवे, बिहार, चंडीगढ़, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश।
ग्रुप ई: मेजबान: सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीमें: सर्विसेज, उत्तराखंड, मिजोरम, पांडिचेरी, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव।
ग्रुप एफ: मेजबान: वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन टीमें: महाराष्ट्र, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, त्रिपुरा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights